Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या परिचालन कारणों से तीन ट्रेनें निरस्त, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

परिचालन कारणों से तीन ट्रेनें निरस्त, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

0

अयोध्या/लखनऊ। परिचालन संबंधी कारणों से रेलवे प्रशासन ने 10 और 11 अक्टूबर को नई दिल्ली और लखनऊ के बीच चलने वाली तीन रेलगाड़ियों को निरस्त कर दिया है। इससे इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के अनुसार, 10 अक्टूबर को नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली गाड़ी संख्या 12230 लखनऊ मेल और गाड़ी संख्या 12430 नई दिल्ली–लखनऊ वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।

इसी क्रम में 11 अक्टूबर को लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12419 गोमती एक्सप्रेस का संचालन भी नहीं होगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित रेलगाड़ियों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। ट्रेनों से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए यात्री RailOne ऐप अथवा रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग कर सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version