अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी अयोध्या महानगर ने सोशल मीडिया पर संगठन की गतिविधियों, विचारों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के लिए टीम का गठन किया है। महानगर से लेकर मंडल और विधानसभा स्तर तक कुल 31 कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और महानगर संयोजक सोशल मीडिया दिनेश कुमार कन्नौजिया के हस्ताक्षर से जारी की गई है।
गठित टीम में जिला स्तर पर एक संयोजक और तीन सह संयोजक सहित कुल 14 कार्यकर्ता शामिल हैं। जिला संयोजक की जिम्मेदारी दिनेश कन्नौजिया को दी गई है। चंदन कसेरा, ज्ञानेन्द्र तिवारी और अभिनव श्रीवास्तव जिला सह संयोजक बनाए गए हैं। इनके अतिरिक्त अवधेश पाण्डेय, राहुल सिंह, राहुल कुमार, आकाश रंजन, आशीष मिश्रा, प्रवीण सिंह, आदित्य गुप्ता, पीयूष पाण्डेय, आर्यन सोनकर और वैभव सिंह को सदस्य बनाया गया है। जिला संयोजक दिनेश कन्नौजिया और सह संयोजक चंदन कसेरा की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी।
मंडल स्तर पर चार मंडलों में तीन-तीन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। करियप्पा मंडल का संयोजक शिवा सोनी को बनाया गया है। संतोष यादव और अभिषेक तिवारी सह संयोजक होंगे। देवकाली मंडल में ओजस श्रीवास्तव संयोजक तथा रौनक और पुष्कर सह संयोजक बनाए गए हैं। अयोध्या मंडल में पवन पाण्डेय को संयोजक, शौर्यवर्धन प्रताप सिंह और गौरव को सह संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। पूरा मंडल में ज्ञानेन्द्र प्रजापति संयोजक तथा निशांत साहू और हिमांशु कन्नौजिया सह संयोजक बनाए गए हैं।
विधानसभा स्तर पर भी पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसमें रसिक बिहारी पाण्डेय को विधानसभा संयोजक, आशीष सोनी को सह संयोजक तथा उज्ज्वल दीपांकर, शुभम कुमार और ईशांत कमौधान को सदस्य बनाया गया है।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया संगठन की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। नवगठित टीम के कार्यकर्ता आपसी समन्वय और सक्रियता के साथ संगठन की गतिविधियों को डिजिटल मंचों पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे।