Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या लोहिया भवन में मनाई गई लोकबंधु राज नारायण की जयंती, सपाइयों ने...

लोहिया भवन में मनाई गई लोकबंधु राज नारायण की जयंती, सपाइयों ने किया नमन

0

◆ जय सिंह यादव बोले—राज नारायण के संघर्ष और समाजवादी विचार आज भी लोकतंत्र की ताकत


अयोध्या। समाजवादी पार्टी जिला एवं महानगर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को गुलाबबाड़ी स्थित जिला पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में प्रखर समाजवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के पक्षधर लोकबंधु राज नारायण की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके संघर्षपूर्ण जीवन और समाजवादी विचारधारा को याद किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि लोकबंधु राज नारायण भारतीय राजनीति के निर्भीक योद्धा थे। उन्होंने सदैव सत्ता से ऊपर जनहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय को रखा। गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष समाजवादी आंदोलन की अमूल्य धरोहर है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़े रहना प्रत्येक समाजवादी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि राज नारायण का जीवन अन्याय और असमानता के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और हमेशा आम आदमी की आवाज बने रहे। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान, अधिकार और न्याय दिलाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सपा प्रवक्ता लवलेश पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम में जिला महासचिव एजाज अहमद, स्वामी नाथ वर्मा, महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, अंसार अहमद बब्बन, मोहम्मद जैगम, राशिद सलीम घोसी, पूजा वर्मा, सूर्यकांत पांडेय, वीरेंद्र गौतम, वसी हैदर और असलम सईद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version