Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मतदाता जोड़ो अभियान को गति देने और बूथों पर सक्रियता बढ़ाने पर...

मतदाता जोड़ो अभियान को गति देने और बूथों पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर

0

◆ प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप कुमार वर्मा ने जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ की मैराथन बैठक


◆ बोले – योगी सरकार की कानून व्यवस्था देशभर में बनी मॉडल, पदाधिकारी इसकी करें सार्वजनिक चर्चा


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप कुमार वर्मा ने मंगलवार को सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक की। इसमें प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहे। बैठक में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई।

उन्होंने मतदाता जोड़ो अभियान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रहे। इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करें। लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर लगातार मौजूद रहें। बूथों की अद्यतन स्थिति की जानकारी रखें। वहां संगठन की सक्रियता और जनसंपर्क की नियमित समीक्षा करें। बूथों पर पार्टी के वैचारिक मतदाताओं को सूचीबद्ध करें। उन्होंने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। इसकी मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से काम करना होगा।

कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार की कानून व्यवस्था पूरे देश में एक मॉडल के रूप में देखी जा रही है। पदाधिकारी सरकार के इस कार्य की व्यापक स्तर पर चर्चा करें। जनता को सरकार की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी दें।

उन्होंने संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर भी जोर दिया। कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सक्रियता से करे। मतदाता जोड़ो अभियान के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बूथ स्तर तक निरंतर संपर्क बनाए रखें। बैठक में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, अभय सिंह, अमित सिंह चौहान, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, आलोक कुमार सिंह रोहित, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अभिषेक मिश्र, कमला शंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र कोरी, शिवेन्द्र सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, अशोक कसौंधन, सहित अन्य आपेक्षित पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version