Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व

0

◆ मानवता, समानता और सेवा का संदेश आज भी समाज को दिखा रहा नई राह : जसवीर सिंह शेट्टी


अयोध्या। सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष अरदास, कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं का स्मरण किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

गुरु सिंह सभा गुरुनानकपुरा के प्रधान जसवीर सिंह शेट्टी ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन में मानवता, समानता और सेवा का संदेश दिया। उन्होंने ‘एक ओंकार’ के माध्यम से ईश्वर की एकता का संदेश दिया। जाति, धर्म और ऊंच-नीच के भेदभाव से दूर रहने की सीख दी।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखा रही हैं। उनके तीन प्रमुख सिद्धांत ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ जीवन को सार्थक बनाने का मार्ग बताते हैं। इन सिद्धांतों को अपनाकर समाज में प्रेम, भाईचारे और समानता को मजबूत किया जा सकता है।

जसवीर सिंह शेट्टी ने कहा कि प्रकाश पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं है। यह गुरु नानक देव जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने और मानवता की सेवा का संकल्प लेने का अवसर भी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version