Home Uncategorized तीन चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

तीन चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

0

अयोध्या। जनपद पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। कोतवाली अयोध्या और कोतवाली रूदौली पुलिस की अलगअलग कार्रवाइयों में यह सफलता मिली है।

कोतवाली अयोध्या पुलिस ने 14 जून को दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मुकदमे का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अचारी सगरा चौराहे के पास से विशाल यादव निवासी पूरे निवास तिवारी, थाना रौनाही तथा मृत्युंजय पाठक निवासी अश्वनीपुरम, कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पंजीकृत मुकदमे में बढ़ोत्तरी धाराएं जोड़ते हुए न्यायालय भेजा गया है।

वहीं कोतवाली रूदौली पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो अलगअलग मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रावण मैदान नहर पटरी के पास जमुनियामऊ मार्ग से राम सिंह पुत्र अमीरे चौहान निवासी जमुनियामऊ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपी की निशानदेही पर एक अन्य चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version