Home Uncategorized 22 साल पुराने चोरी के मुकदमे में वांक्षित आरोपी गिरफ्तार

22 साल पुराने चोरी के मुकदमे में वांक्षित आरोपी गिरफ्तार

0

अम्बेडकर नगर। इब्राहिमपुर पुलिस ने बुधवार को 22 साल पुराने चोरी के मुकदमे में वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इब्राहिमपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के क्रम में पुलिस टीम ने ग्राम अलनपुर निवासी 47 वर्षीय बजहुल बेग पुत्र कलाम बेग को गिरफ्तार किया, उसके खिलाफ इब्राहिमपुर थाने में वर्ष 2002 में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुमित कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक सिंह और कांस्टेबल मदन गोपाल सिंह शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version