Home Uncategorized सरयू में नहाते समय डूबा किशोर, गोताखोरों ने बरामद किया शव

सरयू में नहाते समय डूबा किशोर, गोताखोरों ने बरामद किया शव

0
ayodhya samachar

आलापुर अंबेडकर नगर। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बिड़हर घाट पर रविवार को सरयू नदी में स्नान करने के दौरान 15 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। काफी देर की मशक्कत के बाद किशोर का शव बरामद कर लिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घंसूरपुर गांव निवासी प्रवीण रविवार को अपने कुछ साथियों के साथ बिड़हर घाट पर सरयू नदी में स्नान करने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह नदी में लापता हो गया। साथियों और घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

किशोर के डूबने की सूचना पर घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। उधर, सूचना पर पहुंची जहांगीरगंज पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई। काफी देर बाद किशोर का शव बरामद हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version