Home Uncategorized बाल श्रम व बाल विवाह रोकने को हुई बैठक

बाल श्रम व बाल विवाह रोकने को हुई बैठक

0

जैतपुर, अंबेडकर नगर। विकासखंड भियांव मुख्यालय बंदीपुर के सभागार में बाल श्रम एवं बाल विवाह की रोकथाम को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें जन विकास संस्थान के सदस्य, ब्लॉक के पंचायत सहायक तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं शामिल हुईं।

बैठक की अध्यक्षता जन विकास संस्थान की लक्ष्मी व राम प्यारे ने की। इस दौरान खंड विकास अधिकारी निरंजन प्रकाश, एडीओ पंचायत फिरदौस आलम तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चंद्रभान प्रजापति मौजूद रहे।बैठक में बाल श्रम और बाल विवाह पर प्रभावी रोक लगाने के साथ ही सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों को बाल श्रम एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों और रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। बैठक में रीता, साधना, अनुप्रिया, अंजलि, रंजन, नीलू, अभिषेक, अरुणेश सहित कई महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version