Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर प्रेमिका को बुलाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों...

प्रेमिका को बुलाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

0

अंबेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई। देर रात तक युवक टावर से नीचे नहीं उतरा था, जिससे क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार अहिरौली थाना क्षेत्र के अशरफपुर बरवां निवासी जियाउलहक उर्फ शिबू (24) पुत्र ऐनुलहक मंगलवार शाम करीब 6 बजे टीकमपारा नहर के समीप स्थित एयरटेल के टावर पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था और उसके आने के बाद ही नीचे उतरने की बात कह रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही अहिरौली थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। टावर पर युवक के चढ़ने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस लगातार युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास करती रही। समाचार लिखे जाने तक रात करीब 8 बजे तक युवक टावर से नीचे नहीं उतरा था और पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद थी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version