कुमारगंज, अयोध्या। प्रचंड गर्मी पशु पक्षियो के साथ- साथ मानव जीवन के लिए आफत बन गई है। बीते दो दिनों मे हीटस्ट्रोक के शिकार हुए दो मरीज कुमारगंज 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लाए गए। दोनों ने ही दम तोड दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पीएनसी कंपनी में तैनात एक सुरक्षाकर्मी एनएच 330ए पर ड्यूटी कर रहा था।
