Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बुधवार को कलश शोभा यात्रा के साथ नौ कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री...

बुधवार को कलश शोभा यात्रा के साथ नौ कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की होगी शुरुवात

0

बसखारी अंबेडकर नगर। 24 से 27 दिसंबर तक शुरू होने वाले नौ कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में है। रामलीला मैदान शुकुल बाजार में बुधवार से आयोजित होने वाले चार दिवसीय राष्ट्र जागरण धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत विराट कलश शोभा यात्रा के साथ सुबह 10 बजे से होगी। कलश यात्रा मनमोहक धार्मिक झांकियां के साथ पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान पर आकर समाप्त होगी।इसके बाद प्रतिदिन शाम छः बजे से संगीतमयी प्रवचन कथा की अमृत रस वर्षा रामलीला मैदान के प्रांगण में करने का कार्यक्रम बनाया गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान का प्रमुख आकर्षण संगीतमय कथा एवं नव दाम्पत्ति सम्मेलन के साथ-साथ पुस्तक मेला रहेगा। कलश यात्रा के बाद 25 दिसंबर दिन गुरुवार को देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ, गर्भोत्सव संस्कार का वीडियो संदेश, 26 दिसंबर को गायत्री महायज्ञ विविध संस्कार एवं दीप महायज्ञ के साथ कार्यक्रम के अंतिम दिन 27 दिसंबर को नवदम्पत्ति सम्मेलन, गायत्री महायज्ञ ,विविध संस्कार पूर्ण आहुति एवं टोली विदाई के साथ वृहद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सुनिश्चित है। प्रवचन कथा क्षेत्रीय टोली के द्वारा प्रतिदिन शाम छः बजे से शुरू होगा। जिसका रसपान सैकड़ो कथा प्रेमी श्रद्धालु करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियो के बारे में जानकारी देते गायत्री परिवार के जिला सहसंयोजक राहुल दुबे ने बताया कि नौ कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार सुबह 10 बजे सद्गुरु ज्ञान गंगा सदग्रंथ के साथ विराट कलश शोभायात्रा निकलते हुए चार दिवसीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की शुरुआत होगी। उन्होंने इस धार्मिक अनुष्ठान में सभी लोगों से बढ़-चढकर कर सहयोगी बनने की अपील की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version