Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में 24 दिसंबर को जनाक्रोश...

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में 24 दिसंबर को जनाक्रोश रैली, विहिप व भाजपा ने किया सहभागिता का आह्वान

0

अयोध्या। बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों पर हो रहे बर्बर अत्याचार, नरसंहार एवं मातृशक्ति के साथ अमानवीय व्यवहार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद अयोध्या व अन्य हिन्दू वादी संगठन के आह्वान पर 24 दिसंबर बुधवार को एक जनाक्रोश रैली निकाली जाएगी। रैली में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के साथ-साथ अनुसांगिक संगठनों द्वारा भी जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

विश्व हिंदू परिषद अयोध्या महानगर की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों से संपूर्ण हिंदू समाज एवं सामान्य जनमानस गहरे आहत हैं। इसी क्रम में 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे गुलाबबाड़ी मैदान में एकत्रीकरण के उपरांत श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद रैली गुलाबबाड़ी मैदान से चौक होते हुए गांधी पार्क तक निकाली जाएगी। चौक घंटाघर पर लगभग 10 मिनट का उद्बोधन कार्यक्रम होगा, जिसके पश्चात रैली गांधी पार्क पहुंचकर संपन्न होगी।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के आह्वान पर निकलने वाली जनाक्रोश यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने भी जनसंपर्क तेज कर दिया है। भाजपा नेता दिनेश जायसवाल एवं अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने संयुक्त रूप से लोगों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे बर्बर अत्याचार की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। इससे भी अधिक दुखद उन देशविरोधी राजनीतिक दलों के नेताओं की चुप्पी है, जो भारत में कथित घटनाओं को लेकर हमेशा मुखर रहते हैं, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जघन्य अत्याचारों पर मौन साधे हुए हैं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान पत्रक वितरित करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा नेता विनोद तिवारी, दिनेश जायसवाल, राजीव शुक्ला, डॉ. अनिल सिंह, अजय ओझा, संजय सिंह एवं अशोक श्रीवास्तव उपस्थित रहे। नेताओं ने आमजन से अपील की कि वे जनाक्रोश यात्रा में सहभागिता कर बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध एकजुट संदेश दें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version