Home News समाज के निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण होगा – राज्यपाल

समाज के निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण होगा – राज्यपाल

0

◆ अवध विवि विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केन्द्रों को 250 प्री स्कूल किट्स, 338 केन्द्रों को गैस कनेक्शन व 144 कार्यकत्रियों को दिया गया नियुक्ति पत्र


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 03 से 06 वर्ष के बच्चों हेतु 250 प्री स्कूल किट्स, 338 आंगनबाड़ी केन्द्रों हेतु गैस कनेक्शन, बर्तनों का सेट का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने 144 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का भी वितरण किया।

राज्यपाल ने कहा कि  प्रदेश के सभी शैक्षिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं को इसी प्रकार तैयार करना चाहिए कि उनको विद्या के ज्ञान के साथ साथ सामाजिक तौर तरीके प्रस्तुतीकरण आदि का भी विकास किया जाय। तभी हमारे पीएम तथा सीएम का विकसित भारत का सपना साकार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्तियों को भेदभाव के से ऊपर उठकर बेटा व बेटियों को विकसित बनाना होगा क्योंकि जब युवा पीढ़ी विकसित होंगी, पढ़ी लिखी होंगी, संस्कारी होंगी, हमारी परम्पराओं को अच्छी तरह से जानती होंगी कि इसके पीछे लक्ष्य क्या है। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण होगा और विकसित भारत का सपना साकार होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को 08 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के जनपदों में तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेरे द्वारा विभिन्न जनपदों में प्रतिभाग किया गया और देखा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के विकास के लिए संचालित योजनाओं के साथ साथ महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी प्रयास किये जा रहे है और विकसित भारत का सपना साकार हो रहा है।

संत श्री रमेश भाई ओझा ने कहा कि समाज के विकास के साथ राष्ट्र का विकास होता है तथा धर्म व्यवस्था, समाज व्यवस्था व राज्य व्यवस्था से ही समय को सुव्यवस्थित रखते है। उन्होंने साधु वचन सुनाते हुये महिलाओं, शिशुओं, धर्म आदि के विषयों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि राष्ट्र का निर्माण करना है तो चरित्र का निर्माण किये जाने की आवश्यकता है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती बेबीरानी मौर्या ने कहा कि अयोध्या के आंगनबाड़ी संचालन हेतु जारी कार्यक्रमों व गतिविधियों को पूरे प्रदेश में लागू किया जायेगा और अयोध्या के आंगनबाड़ी केन्द्रों को मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाय।

जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने कहा कि अयोध्या के 1009 आंगनबाड़ी केन्द्रों का कायाकल्प कराया गया है तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में सीएसआर और विभागीय सहयोग से प्रदान किये गये किट्स, बर्तन, गैस आदि को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही सरल पारदर्शी प्रक्रिया से 144 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ट्रेनिंग स्वास्थ्य आदि का नियमित मूल्यांकन भी कराया जा रहा है। नवीन आंगनबाड़ी केन्द्रों की ओर अग्रसर होते हुये अयोध्या धाम के 15 वार्ड में 70 स्थानों पर भूमि चिन्हांकन, महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा पदों की स्वीकृति कराकर 88 हजार से अधिक बच्चों को लाभान्वित किये जाने का कार्य किया जा रहा है।

समारोह में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक रामचन्दर यादव, चन्द्रभानु पासवान, सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version