Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या देश की लोकतांत्रिक यात्रा में महिला सशक्तिकरण का मील का पत्थर है...

देश की लोकतांत्रिक यात्रा में महिला सशक्तिकरण का मील का पत्थर है नारी शक्ति वंदन अधिनियम

0

◆ भाजपा के प्रेस वार्ता को प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं ने किया सम्बोधित


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सर्किट हाउस सभागार, सिविल लाइन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में महिला महाविद्यालय गोसाईगंज की प्राचार्या डा. अंजू पाण्डेय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की रूपरेखा तय करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विशेष सत्र बुलाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिनियम देश की लोकतांत्रिक यात्रा में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है।

डा. पाण्डेय ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने वाला यह संवैधानिक संशोधन केवल एक कानून नहीं, बल्कि आधी आबादी के सम्मान का राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति केवल एक नारा नहीं, बल्कि नए भारत की सबसे बड़ी ताकत है और यह कानून महिलाओं को भागीदार से निर्णयकर्ता बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुए प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और मातृत्व अवकाश जैसी योजनाओं के सकारात्मक परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू होने से महिलाएं लाभार्थी से नीति निर्माता बनेंगी और यह अधिनियम देश के समावेशी एवं सशक्त भविष्य की आधारशिला साबित होगा। इससे पूर्व अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव उद्बोधन को बड़ी संख्या में महिलाओं ने सुना।

प्रेस वार्ता में शकुंतला त्रिपाठी (पूर्व प्रधानाचार्या), अधिवक्ता माधुरी तिवारी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शशि मिश्र, महापौर मंहत गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, अभियान संयोजक अखंड प्रताप सिंह ‘डिम्पल’, महानगर इकाई की रीना द्विवेदी तथा गोसाईगंज चेयरमैन विजय लक्ष्मी जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version