विपक्ष पर नकारात्मक राजनीति करने व भ्रम फैलाने का लगाया आरोप
मिल्कीपुर पेट्रोल पम्प के बगल मैदान में आयोजित हुई नामांकन जनसभा
अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चन्द्रभानु पासवान के नामांकन सभा में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने विपक्ष पर परिवारवाद व नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राष्ट्रवादियों और परिवारवादियों के बीच है। भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता चन्द्रभानु पासवान को प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी के बडे़ नेताओं के बयानों में छाए रहने वाले इस क्षेत्र के सांसद के सुपुत्र को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। यह लोग परिवारवादी, जातिवादी है। इस चुनाव के माध्यम से हमें एक संदेश देना है कि भ्रम और झूठ की राजनीति करने वालों को मिल्कीपुर, अयोध्या तथा प्रदेश की जनता ने सबक सिखाने का मन बनाया है।
