Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर चार माह बाद भी नहीं हुई टैक्सी स्टैंड की नीलामी, विज्ञप्ति में...

चार माह बाद भी नहीं हुई टैक्सी स्टैंड की नीलामी, विज्ञप्ति में लाखों रुपए खर्च

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। नगर पालिका परिषद जलालपुर में टैक्सी स्टैंडों की नीलामी प्रक्रिया चार माह बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 का ठेका समाप्त होने के बाद से अब तक नए वित्तीय वर्ष के लिए टैक्सी स्टैंडों की नीलामी नहीं हो सकी। नीलामी नहीं होने से नगर पालिका को करीब 50 लाख रुपये के संभावित राजस्व नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बीते वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद नगर पालिका प्रशासन ने टैक्सी स्टैंडों की नीलामी के लिए चार बार विज्ञप्ति जारी कराई। इसके लिए लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन नीलामी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। बताया जा रहा है कि नीलामी में शामिल होने वाले ठेकेदारों ने पिछले वित्तीय वर्ष में लगाई गई बोली की तुलना में कम बोली लगाई, जिसके चलते नगर पालिका प्रशासन ने नीलामी प्रक्रिया को अंतिम रूप नहीं दिया।

टैक्सी स्टैंडों की नीलामी नहीं होने के कारण नगर पालिका ने विभिन्न टैक्सी स्टैंडों पर शुल्क वसूली के लिए आउटसोर्सिंग पर तैनात करीब 10 से 11 सफाई कर्मचारियों को लगा दिया है। कर्मचारियों के शुल्क वसूली में लगाए जाने से नगर पालिका के अन्य कार्य भी प्रभावित होने की बात कही जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि टैक्सी स्टैंडों की नीलामी नहीं होने से एक ओर नगर पालिका को करीब 50 लाख रुपये के राजस्व का संभावित नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को शुल्क वसूली में लगाने से नगर पालिका के नियमित कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। लोगों के अनुसार, करीब 10 कर्मचारियों के वेतन पर एक माह में लगभग एक लाख रुपये खर्च होता है, जबकि टैक्सी स्टैंडों से होने वाली शुल्क वसूली भी अपेक्षित नहीं है। ऐसे में नगर पालिका को दोहरी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।

ठेकेदारों के शामिल न होने से नहीं हो सकी नीलामी

इस संबंध में नगर पालिका परिषद जलालपुर के अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि टैक्सी स्टैंड की निविदा प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ठेकेदारों को आमंत्रित किया गया था। बुधवार को नीलामी प्रक्रिया प्रस्तावित थी, लेकिन ठेकेदारों के शामिल नहीं होने के कारण नीलामी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version