Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या स्कूल वाहन चालकों की हुई स्वास्थ्य व नेत्र जांच, सुरक्षित यातायात के...

स्कूल वाहन चालकों की हुई स्वास्थ्य व नेत्र जांच, सुरक्षित यातायात के दिए निर्देश

0

अंबेडकर नगर। विद्यार्थियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने बुधवार को संयुक्त रूप से स्कूल वाहन चालकों के स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराया। अकबरपुर स्थित एके पब्लिक स्कूल में आयोजित शिविर में सिटी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के वाहन चालकों की स्वास्थ्य व दृष्टि की जांच की गई।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में आयोजित शिविर में वाहन चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उनकी दृष्टि की भी बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने चालकों को वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतने, यातायात नियमों का पालन करने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम एआरटीओ सत्येंद्र कुमार और यातायात प्रभारी जय बहादुर यादव के नेतृत्व में हुआ। इसमें कांस्टेबल अतुलेंद्र, शिवम, सचिन, चंद्रशेखर और आशीष ने सहयोग किया। अधिकारियों ने कहा कि स्कूल वाहन चालकों की फिटनेस और बेहतर दृष्टि बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन और वाहन चालकों से भी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version