Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी की उपस्थिति में लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक किया गया...

जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी की उपस्थिति में लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक किया गया वितरित

0

अम्बेडकर नगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उज्ज्वला योजना के तहत पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की धनराशि वितरित की। लखनऊ स्थित लोक भवन से आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को 15 सौ करोड़ रुपये की सौगात दी गई। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर में भी किया गया।

जनपद में आयोजित कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडे, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा तथा जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी ने उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार माताओं और बहनों के स्वास्थ्य, सम्मान व स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले लकड़ी के ईंधन से खाना पकाने पर महिलाओं को धुएं से आंखों व स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होती थीं, लेकिन गैस कनेक्शन मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से दिलाया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला लाभार्थी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version