◆ एसपी कार्यालय पहुंचीं महिला विंग जिलाध्यक्ष सरोज यादव, कहा– माफी नहीं तो कानूनी कार्रवाई तय
अयोध्या। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपलयादव पर मौलाना साजिदरशीदी द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद ने राजनीतिक गर्मी और सामाजिक असंतोष दोनों को हवा दे दी है।
इसी क्रम में समाजवादीपार्टीमहिलासभाकीजिलाअध्यक्षसरोजयादव अपनी टीम के साथ पुलिसलाइनस्थितएसपीकार्यालय पहुंचीं और वरिष्ठपुलिसअधीक्षकडॉ. गौरवग्रोवर को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने मौलाना रशीदी के खिलाफ एफआईआरदर्जकरनेकीमांग की।
सरोज यादव ने कहा कि, मौलाना साजिद रशीदी ने हमारी सांसद डिंपल यादव के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है, जिसे पार्टी और समाज किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं करेगा। हमने लिखित शिकायत दी है और स्पष्ट कहा है कि यदि माफी नहीं मांगी गई, तो कानूनी कार्रवाई तय है।
उन्होंने यह भी बताया कि समाजवादी पार्टी ने रशीदी को सार्वजनिक रूप से माफीमांगनेकाअवसरदियाथा, लेकिन जब उन्होंने ऐसा नहीं किया तो अब पार्टी ने कानूनीरास्ताअपनानेकानिर्णयलियाहै।
बता दें कि यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब मौलाना साजिद रशीदी ने दिल्ली की एक मस्जिद में सांसद डिंपल यादव के पहनावे को लेकर इस्लाम–विरोधीऔरअनुचित करार देते हुए अत्यंतआपत्तिजनकटिप्पणी कर दी थी। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजीसेवायरल हुआ, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के साथ-साथ कईअन्यराजनीतिकदलोंनेभीकड़ीनिंदा की और मौलाना से माफी मांगने की मांग की।
फिलहाल इस प्रकरण ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि राजनीतिमेंमहिलाओंकेप्रतिबयानबाज़ीकीसीमाएंक्याहोनीचाहिए, और क्या धर्म के नाम पर सार्वजनिक मर्यादा से खिलवाड़ स्वीकार किया जा सकता है।