Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या लेखपाल संघ की नई जिला कार्यकारिणी गठित, विनोद कुमार पांडेय बने जिलाध्यक्ष

लेखपाल संघ की नई जिला कार्यकारिणी गठित, विनोद कुमार पांडेय बने जिलाध्यक्ष

0

◆ सर्किट हाउस में हुआ चुनाव, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं दायित्व की शपथ


अयोध्या। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को सर्किट हाउस अयोध्या में पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी रुपेश यादव, सह चुनाव अधिकारी राम अनुज दीक्षित और चुनाव पर्यवेक्षक आशुतोष पांडे के नेतृत्व में कराई गई। जिलेभर के लेखपालों ने चुनाव में भाग लिया।

निर्वाचन में विनोद कुमार पांडेय को जिलाध्यक्ष, युवराज सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सर्वेश मिश्रा को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल कुमार यादव को जिला मंत्री, अखिलेश वर्मा को जिला उप मंत्री, प्रतीक यादव को कोषाध्यक्ष तथा प्रिया जायसवाल को लेखा परीक्षक चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। साथी लेखपालों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे लेखपाल संघ के हितों के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ लेखपालों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता और कर्मचारी हितों के लिए मिलकर कार्य करने पर भी जोर दिया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version