Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर हर बच्चा पढ़े, हर बच्चा बढ़े’ के संदेश के साथ निकली स्कूल...

हर बच्चा पढ़े, हर बच्चा बढ़े’ के संदेश के साथ निकली स्कूल चलो रैली

0

आलापुर, अम्बेडकर नगर। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल चलो अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय राजेसुल्तानपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक सुनील सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों एवं ग्रामीणों को प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित रूप से स्कूल भेजने का संदेश दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ने विशिष्ट अतिथियों के साथ हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर राजेसुल्तानपुर चौक सहित प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। छात्र-छात्राओं ने शिक्षा से जुड़े प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति, भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैया सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार पांडेय, खंड विकास अधिकारी सत्य नारायण पांडेय, रामचरण सिंह, विवेक सिंह, सत्यनारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

प्रधानाध्यापक सुनील सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे तथा सभी अभिभावक अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराकर उन्हें नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।कार्यक्रम में अच्छे लाल, परमजीत सिंह, कमलेश, गुंजन गुप्ता, सरिता यादव, देवेश सिंह, अजय कुमार सिंह, अनीता सिंह, शिक्षामित्र ध्रुवचंद यादव सहित विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version