Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या समाजवादी पार्टी ने आयोजित किया कार्यकर्ता महासम्मेलन

समाजवादी पार्टी ने आयोजित किया कार्यकर्ता महासम्मेलन

0

अयोध्या। समाजवादी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता महासम्मेलन का अयोजन किया गया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव तथा संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया।



सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा आज प्रदेश की सरकार से गरीब नौजवान किसान बेरोजगार दुकानदार सभी महंगाई से परेशान है और इन्हें छला जा रहा है। आज बुलडोजर की सरकार है दुकानों पर बुलडोजर चलाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। उनको मुआवजे के नाम पर केवल मरहम लगाया जा रहा है। प्रदेश में  भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है।



मेयर प्रत्याशी आशीष पांडे दीपू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा आप सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं की मेहनत से निश्चित ही अयोध्या का मेयर पद पर सपा का परचम लहराएगा। जिसका श्रेय एक-एक कार्यकर्ता को  होगा। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरे नगर निगम में सपा के प्रत्याशी को जीत दिलानी होगी। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा आज पूरे नगर निगम में कोई सुविधा नहीं है फिर भी टैक्स कई गुना वसूला जा रहा है।

 इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, बख्तियार खान, फिरोज खान गब्बर, लीलावती कुशवाहा, भगवान बक्स सिंह, संजय सिंह, हलीम पप्पू,जाकिर हुसैन पाशा, मोहम्मद सोहेल राम अचल यादव, अनूप सिंह, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version