Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कृष्णानगर में हाईटेक लाइब्रेरी का शुभारंभ, 24 घंटे अध्ययन कर सकेंगे विद्यार्थी

कृष्णानगर में हाईटेक लाइब्रेरी का शुभारंभ, 24 घंटे अध्ययन कर सकेंगे विद्यार्थी

0

◆ विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया उद्घाटन, 154 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था; जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा


अयोध्या। बेनीगंज रोड स्थित कृष्णानगर फेस-1 में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक लाइब्रेरी शुरू की गई है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इसके शुरू होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

लाइब्रेरी के संचालक एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रवीन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण कराया गया है। यहां एक साथ 154 विद्यार्थियों के बैठकर पढ़ने की व्यवस्था है। आरामदायक अध्ययन के लिए व्हील वाली, नेट वाली और सामान्य कुर्सियां उपलब्ध कराई गई हैं।

लाइब्रेरी में चार एयर कंडीशनर, 22 पंखे और कॉफी मशीन की सुविधा है। सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र और आपातकालीन खिड़कियां लगाई गई हैं। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों के साथ आवागमन के लिए करीब पांच रास्तों की व्यवस्था की गई है।

लाइब्रेरी की विशेषता यह है कि यह 24 घंटे खुली रहेगी। रात्रि में अध्ययन करने वाले 10 से 12 विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कक्षाओं की व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा के दृष्टिगत रात में निर्धारित समय पर ही गेट खोला जाएगा।

संचालक ने बताया कि समाजसेवा की भावना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों और माता-पिता को खो चुके बच्चों को पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुकूल अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने के साथ शिक्षा के अवसरों को बढ़ावा देना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version