Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अयोध्या पहुंचे संजय सिंह, राम मंदिर निर्माण और मतदाता सूची को लेकर...

अयोध्या पहुंचे संजय सिंह, राम मंदिर निर्माण और मतदाता सूची को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

0

◆ एयरपोर्ट पर आप कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, जमीन खरीद और चढ़ावे में घोटाले का लगाया आरोप


अयोध्या। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह शनिवार को अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान संजय सिंह ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर निशाना साधा।

राम मंदिर निर्माण से जुड़े मामलों को उठाते हुए संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भगवान श्रीराम के नाम पर जमीन की खरीद, आभूषणों और चढ़ावे में अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चंपत राय और अनिल मिश्रा का उल्लेख करते हुए कार्रवाई की मांग की। ये आरोप संजय सिंह ने लगाए हैं।


मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप


उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची को लेकर संजय सिंह ने दावा किया कि बिना जानकारी दिए 13 लाख नाम जोड़े गए हैं। उन्होंने ऑटो-जेनरेटेड फार्म-7 के माध्यम से 85,854 मतदाताओं के नाम काटे जाने का भी आरोप लगाया। उनके मुताबिक, हटाए गए नामों में करीब 90 प्रतिशत अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।


राजकुमार भाटी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया


समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के हालिया बयान के संबंध में पूछे गए सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि भाटी ने स्वयं अपना स्पष्टीकरण दे दिया है। उनके अनुसार, राजकुमार भाटी ने स्पष्ट किया है कि उनका जन्म हिंदू धर्म में हुआ है और वह इसी धर्म में अपना जीवन बिताएंगे।

एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद संजय सिंह सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो गए। वहां उन्हें एक निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version