Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 51 यूनिट रक्तदान कराने पर सावन कृपाल रूहानी मिशन सम्मानित

51 यूनिट रक्तदान कराने पर सावन कृपाल रूहानी मिशन सम्मानित

0

अयोध्या। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में सावन कृपाल रूहानी मिशन को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संस्था को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर उसके सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की गई।

स्टेट ब्लड सेल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा राजकीय रक्तकोष, जिला चिकित्सालय अयोध्या की ओर से आयोजित समारोह में अधिकतम रक्तदान कराने वाली संस्थाओं और रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। सावन कृपाल रूहानी मिशन ने 14 जुलाई से 10 अक्टूबर 2026 तक की 86 दिनों की अवधि में 51 यूनिट रक्तदान कराने में योगदान दिया।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान केवल संस्था का नहीं, बल्कि उन सभी रक्तवीरों का है, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने में सहयोग किया। रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और इससे अनेक जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है।

संस्था ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने तथा मानव सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version