◆ 2,367.60 लाख रुपये की परियोजना से संवरेगा परिसर, डिजाइनर म्यूरल वॉल पर दिखेगी त्रेतायुगीन अयोध्या की झलक
अयोध्या। दीपोत्सव के अवसर पर राम की पैड़ी का परिसर नए आकर्षणों से सुसज्जित नजर आएगा। यहां भव्य विजिटर गैलरी और सेल्फी पॉइंट विकसित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही डिजाइनर म्यूरल वॉल, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और आधुनिक सुविधाएं परिसर की सुंदरता बढ़ाएंगी। पर्यटन विभाग की इस परियोजना को इसी माह पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड कर रहा है।
