Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या चार वर्ष का कार्यकाल पूरा कर मुख्यालय रवाना हुईं ऋतु सिंह, आरटीओ...

चार वर्ष का कार्यकाल पूरा कर मुख्यालय रवाना हुईं ऋतु सिंह, आरटीओ कार्यालय में दी गई विदाई

0

अयोध्या। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में मंगलवार को संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऋतु सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। लगभग चार वर्षों तक अयोध्या में सेवाएं देने के बाद उनकी नियुक्ति परिवहन मुख्यालय, उत्तर प्रदेश में सहायक परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा एवं प्रदूषण नियंत्रण) के पद पर हुई है।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में ऋतु सिंह ने कहा कि अयोध्या में कार्य करना उनके प्रशासनिक जीवन का महत्वपूर्ण अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि यहां अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन के सहयोग से विभागीय दायित्वों का निर्वहन सुचारु रूप से किया जा सका।

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, दीपोत्सव, विभिन्न वीवीआईपी दौरों तथा लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन अवसरों पर परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में विभागीय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समारोह को संबोधित करते हुए जोनल आरटीओ आर.के. सिंह ने कहा कि ऋतु सिंह ने अपने कार्यकाल में नियमों के अनुरूप कार्य करते हुए विभागीय व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया। उन्होंने उनके अनुशासित एवं जिम्मेदार कार्यशैली की सराहना की।

इस दौरान नवनियुक्त आरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह, एआरटीओ प्रशासन ए.पी. सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन गुलाब चंद्र, आरआई राकेश गुप्ता, कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष सर्वर बाबू सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में उन्हें स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version