Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, तटबंध...

संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, तटबंध और बाढ़ शरणालय का किया निरीक्षण

0

अयोध्या। मानसून सत्र को देखते हुए जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मड़ना उपरहार स्थित बाढ़ तटबंध एवं बाढ़ शरणालय स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तटबंध की स्थिति, उसकी मजबूती तथा चल रहे मरम्मत कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ सुरक्षा से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि बाढ़ सुरक्षा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके बाद उन्होंने बाढ़ शरणालय स्थल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, साफ-सफाई एवं आपातकालीन प्रबंधों की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि संभावित बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल राहत एवं सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनजीवन की सुरक्षा है और बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अमित कुमार भट्ट, उपजिलाधिकारी अरविंद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version