Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बूथ स्तर पर एसआईआर अभियान की तैयारियों की समीक्षा

बूथ स्तर पर एसआईआर अभियान की तैयारियों की समीक्षा

0

अयोध्या। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के रानी बाजार मंडल के सिड़हिर  गांव स्थित विभिन्न बूथों पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर भाजपा नेता इंजीनियर रणवीर सिंह ने बूथ कमेटियों के साथ बैठक की। बैठक में बूथ कमेटियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के महत्व और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। गांव में घर-घर सम्पर्क कर लोगों से अभियान प्रगति की जानकारी ली। बैठक में बूथवार डाटा फीडिंग, के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इंजीनियर रणवीर सिंह ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में व्यापक सहभागिता सुनिश्चित होती है। उन्होंने बूथ कमेटियों से कहा कि वे घर-घर जाकर नए मतदाताओं की पहचान करें, युवाओं को विशेष रूप से जागरूक करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे।

उन्होंने टीमों को निर्देशित किया कि 16 दिसंबर से शुरू होने वाले द्वितीय चरण के लिए अभी से तैयारी मजबूत कर ली जाए। बैठक में यह भी तय किया गया कि बूथ समिति सदस्य नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और सूची में छूटी प्रविष्टियों को तुरंत चिन्हित कर संबंधित प्रपत्र भरवाएंगे। कहा किहर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो, यह हमारी प्राथमिकता है। बूथ स्तर पर टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। मौके पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बूथ कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version