Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या एसआईआर पुनरीक्षण अभियान को गति देने हेतु भाजपा कार्यालय में समीक्षा बैठक सम्पन्न

एसआईआर पुनरीक्षण अभियान को गति देने हेतु भाजपा कार्यालय में समीक्षा बैठक सम्पन्न

0

अयोध्या। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को गति देने के उद्देश्य से भाजपा कार्यालय सहादतगंज में मानरीटिंग टीम और प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बूथवार डाटा फीडिंग, फॉर्मों की वापसी तथा अब तक हुए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही एसआईआर के द्वितीय चरण में दावे-आपत्तियों के निराकरण और नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि 16 दिसंबर से एसआईआर का दूसरा चरण प्रारंभ होगा, जिसमें नए मतदाताओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बूथ समितियों के साथ सघन समन्वय स्थापित करते हुए युवा वोटरों और पात्र नागरिकों की पहचान सुनिश्चित करें। श्रीवास्तव ने कहा कि घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाकर योग्य मतदाताओं को सूचीबद्ध किया जाए और उन्हें मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए आवश्यक प्रपत्र भरवाए जाएं। उन्होंने विशेषकर प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं तक पहुंच बनाने पर जोर दिया।

बैठक में अभियान प्रभारी तिलकराम मौर्या ने मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया की तकनीकी आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओं ने बूथ स्तर पर कार्यों के समयबद्ध निष्पादन तथा समन्वित प्रयासों की आवश्यकता बताई। बैठक में शैलेन्द्र कोरी, दिव्य प्रकाश तिवारी, परमानंद मिश्र, हेमंत जायसवाल, मुकेश तिवारी, कपिल देव वर्मा, दिनेश मिश्र, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, वरुण चौधरी, नंद कुमार, अरविन्द चौरसिया, रामप्रीत वर्मा, अनिल मिश्र, अश्वनी मिश्र, चंदन गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version