Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड दरोगा की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड दरोगा की मौत

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के निकट रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त दरोगा इंद्र कुमार यादव की मौत हो गई। हादसे की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के साबुन वाली गली निवासी इंद्र कुमार यादव रविवार सुबह टहलने निकले थे, घर से चंद कदम की दूरी पर रेलवे स्टेशन के निकट सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version