अयोध्या। तारुन पुलिस ने तीन थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपित बोलेरो से घूमकर घरों और दुकानों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, गैस सिलेंडर, सरसों, कपड़े, नकदी और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार, 18/19 अक्टूबर की रात तारुन थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव में एक घर का ताला तोड़कर जेवरात, नकदी, गैस सिलेंडर और तीन बोरी सरसों चोरी की गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। त्रिनेत्र अभियान के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर एक नवंबर को राजेश कोरी (42) निवासी कुचेरा पूरे डिहवा और राजदेव उर्फ बब्बू (30) निवासी कुचेरा, थाना इनायतनगर को गिरफ्तार किया गया।