अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक नियुक्तियों में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पार्टी की सूची तैयार करने और नामों के सत्यापन की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश की ओर से एक दिन पूर्व जारी विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची में अंबेडकरनगर निवासी दिवंगत रामसूरत मौर्य को श्रम प्रकोष्ठ का सदस्य नामित किया गया है। सूची में उनका नाम क्रम संख्या सात पर दर्ज है।
