Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए बाजारों और चौराहों पर चला सफाई...

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए बाजारों और चौराहों पर चला सफाई अभियान

0

जैतपुर, अंबेडकर नगर। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत शनिवार को भियांव ब्लॉक क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। ब्लॉक मुख्यालय बंदीपुर सहित विभिन्न प्रमुख बाजारों और चौराहों पर सफाई कर्मचारियों की टीमों ने साफ-सफाई की।

एडीओ पंचायत फिरदौस आलम के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने अंबरपुर, नेवादा कला, पैकौली, रामगढ़, चैनपुर, बंदीपुर, मुडेहरा, रफीगंज, दुल्हूपुर कला और माधवपुर सहित अन्य स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर फैली गंदगी हटाई गई और स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

एडीओ पंचायत फिरदौस आलम ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप संचारी रोगों की रोकथाम के लिए क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर नियमित रूप से सफाई कराई जा रही है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के साथ लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साथ ही लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और गंदगी व जलभराव न होने देने की अपील की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version