Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर गर्भवती भैंस को चढ़ाया सीमन, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत,...

गर्भवती भैंस को चढ़ाया सीमन, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत, पशु अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप

0
ayodhya samachar

आलापुर, अम्बेडकर नगर। जहांगीरगंज विकासखंड के कमालपुर पिकार गांव स्थित राजकीय पशु अस्पताल में इलाज के दौरान बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। एक किसान का आरोप है कि करीब चार से पांच माह की गर्भवती भैंस को बिना जांच किए सीमन चढ़ा दिया गया। इसके बाद भैंस की हालत बिगड़ गई और अगले दिन उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। घटना से किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। मुबारकपुर पिकार निवासी जय हिंद यादव के मुताबिक, वह 29 अक्टूबर को अपनी भैंस का इलाज कराने राजकीय पशु अस्पताल कमालपुर पिकार पहुंचे थे। वहां पशु चिकित्सक श्रीनिवास यादव के सहायक गौतम ने भैंस की जांच के दौरान सीमन चढ़ाने की जरूरत बताई। किसान की सहमति मिलने पर सीमन चढ़ा दिया गया। किसान का आरोप है कि इस दौरान भैंस के गर्भवती होने की जानकारी और स्थिति की समुचित जांच नहीं की गई। जय हिंद यादव का कहना है कि घर पहुंचने के बाद भैंस की हालत बिगड़ने लगी। 30 अक्टूबर को उसने मृत बच्चे को जन्म दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version