Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ट्रेन के सामने कूदकर जान देने वाले प्रेमी युगल की हुई पहचान

ट्रेन के सामने कूदकर जान देने वाले प्रेमी युगल की हुई पहचान

0

जलालपुर अम्बेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के सैरपुर उमरन गांव के पास खजुरी-करौंदी रेलवे क्रासिंग पर शनिवार दोपहर दून एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर जान देने वाले प्रेमी युगल की पहचान हो गई है। दोनों जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के लाभापार गांव के निवासी थे। उनकी पहचान गुंजन पुत्री नंदलाल और चंदन पुत्र गुलाब चंद के रूप में हुई है।आधार कार्ड के अनुसार दोनों की उम्र 17 वर्ष ही है। मगर परिजनों के अनुसार दोनों की उम्र 20 वर्ष के आसपास है। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर रेलवे क्रासिंग के पास पोल संख्या 890/09 के निकट दोनों ने दून एक्सप्रेस ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची मालीपुर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। बाद में उनकी शिनाख्त लाभापार गांव निवासी गुंजन और चंदन के रूप में हुई।

कम उम्र में दोनों की इस तरह मौत की खबर गांव पहुंचते ही मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल दोनों के इस आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक चंदन मुम्बई में रहता था औऱ सप्ताह भर पहले ही घर आया था।चंदन दो भाइयों में छोटा था उस की एक बहन भी है। जब कि युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। जिस की शादी भीखपुर टांडा में तय थी। लड़के का नाम लवकुश था जिस से शादी तय हुई थी। पिता नंदलाल राजगीर का काम करता है।दोनों शनिवार को एक बजे घर से निकले थे। कयास लगाया जा रहा है कि युवती की शादी तय हो जाने के बाद दोनों ने यह कदम उठाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version