Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सेवानिवृत्त शिक्षक रामदयाल पाण्डेय के निधन पर शिक्षकों ने जताया शोक

सेवानिवृत्त शिक्षक रामदयाल पाण्डेय के निधन पर शिक्षकों ने जताया शोक

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। तहसील क्षेत्र के सैरपुर उमरन गांव निवासी 90 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक रामदयाल पाण्डेय के आकस्मिक निधन पर शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर शिक्षकों ने शोकसभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोकसभा में उपस्थित शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ अकबरपुर के अध्यक्ष रामसुंदर वर्मा, दयाराम मौर्य, राकेश प्रताप सिंह, अनिल यादव, हृदयनारायण पाठक, रामकुमार वर्मा, पारसनाथ यादव, देवेंद्र यादव, सुरेंद्र देव पांडेय, रामकुबेर मिश्रा, जगरोपन चौहान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version