Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बसखारी के अर्पित की पुस्तक का सपा प्रदेश कार्यालय में हुआ विमोचन

बसखारी के अर्पित की पुस्तक का सपा प्रदेश कार्यालय में हुआ विमोचन

0

बसखारी, अंबेडकर नगर। लौह पुरुष, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर क्षेत्र में विविध आयोजन किए गए। इस अवसर पर क्षेत्र का मान बढ़ाते हुए युवा नेता अर्पित वर्मा के द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर रचित पुस्तक का समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय मे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कई अन्य गणमान्य नेताओं की मौजूदगी में विमोचन किया गया। क्षेत्र के बुढ़नापुर, बसखारी, जनपद अम्बेडकर नगर निवासी अर्पित वर्मा (अधिवक्ता उच्च न्यायालय) द्वारा लिखित पुस्तक ‘पटेल द साइलेंट सोशलिस्ट’ (Patel The Silent Socialist) का विमोचन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा किया गया।यह पुस्तक सरदार वल्लभभाई पटेल जी के व्यक्तित्व, विचारों, सामाजिक दृष्टिकोण एवं उनके राजनीतिक चिंतन के विभिन्न पहलुओं को नए नजरिए से प्रस्तुत करती है। पुस्तक में विशेष रूप से सरदार पटेल जी की समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी सोच, समानता, जनकल्याण तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान से जुड़े उनके विचारों का विस्तृत उल्लेख किया गया है। पुस्तक के माध्यम से सरदार पटेल जी के विचारों और समाजवादी चिंतन के बीच वैचारिक संबंधों को समझने का एक सार्थक प्रयास किया गया है। यह कृति इतिहास, राजनीति एवं समाजवादी विचारधारा में रुचि रखने वाले पाठकों, शोधार्थियों और युवाओं के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने पुस्तक के विमोचन के दौरान लेखक अर्पित वर्मा (अधिवक्ता उच्च न्यायालय) के इस साहित्यिक एवं वैचारिक प्रयास की सराहना की। जनपद अम्बेडकर नगर के बुढ़नापुर, बसखारी जैसे क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक एवं वैचारिक विषय पर पुस्तक लेखन करना क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है। इस पुस्तक के विमोचन से साहित्य, इतिहास और समाजवादी विचारधारा के क्षेत्र में एक नई वैचारिक चर्चा को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version