Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दो बच्चों संग लापता महिला को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, परिजनों...

दो बच्चों संग लापता महिला को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, परिजनों को सौंपा

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। थाना मालीपुर क्षेत्र से लापता महिला और उसके दो बच्चों को मिशन शक्ति केंद्र पुलिस टीम ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला और बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार, एक जून को थाना मालीपुर में महिला और उसके दो बच्चों के गुम होने की सूचना दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष स्वतंत्र मौर्य के निर्देशन में मिशन शक्ति केंद्र की पुलिस टीम को तलाश में लगाया गया। पुलिस ने विभिन्न माध्यमों से खोजबीन शुरू की और लगातार प्रयास करते हुए महिला और दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला और बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।

बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजयराम, महिला कांस्टेबल भारती और महिला कांस्टेबल प्रभा शामिल रहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version