Home Uncategorized महिला कर्मचारी की शिकायत पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी...

महिला कर्मचारी की शिकायत पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

0
ayodhya samachar

अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में विभाग के ही कुछ कर्मचारियों पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का आरोप है कि कार्यस्थल पर उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया गया। उसने इस संबंध में पहले विभागीय अधिकारियों को जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

महिला की तहरीर के आधार पर पूराकलंदर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत महिला का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया है।

थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है तथा नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version