Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या UPPSC में पर्व का चयन, कांति नगर कॉलोनी में जश्न का माहौल

UPPSC में पर्व का चयन, कांति नगर कॉलोनी में जश्न का माहौल

0

अयोध्या। नाका चुंगी स्थित कांति नगर कॉलोनी निवासी पर्व ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए 162वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स पद पर हुआ है।

जैसे ही यह सूचना क्षेत्र में पहुंची, परिवार और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।

पर्व ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। उनकी सफलता के पीछे निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। उनके पिता पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, जिन्होंने बेटे की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। परिजनों ने बताया कि पर्व शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाना था, जिसे उन्होंने अपने प्रयासों से हासिल कर लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version