अयोध्या।विज़मोनी (पूर्व में यूनिमोनी) ने अयोध्या में अपनी नई शाखा का शुभारंभ करते हुए देशभर में 350 शाखाओं का आंकड़ा पार कर लिया है। रामपथ रोड, नियावां-रिकाबगंज स्थित इस शाखा का उद्घाटन पूर्वी भारत के जोनल हेड आशुतोष कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या तेजी से एक वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है और ऐसे में विज़मोनी यहां उत्कृष्ट वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नई शाखा के माध्यम से विदेशी मुद्रा विनिमय, अंतरराष्ट्रीय मनी ट्रांसफर और स्वर्ण ऋण जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी द्वारा सामाजिक दायित्व निभाते हुए एक सरकारी कंपोजिट विद्यालय में वाटर प्यूरीफायर और छात्रों को स्कूल बैग किट भी वितरित किए गए।
विज़मोनी एक विश्वसनीय एनबीएफसी और एडी-।। लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सेवा प्रदाता है, जो गोल्ड लोन, विदेशी मुद्रा, मनी ट्रांसफर, ट्रैवल कार्ड, डिजिटल भुगतान और बीमा सेवाएं उपलब्ध कराती है। यह VIZ Financial समूह का हिस्सा है, जो एआई आधारित सुरक्षित वित्तीय समाधान प्रदान करता है।
इस मौके पर रीजनल हेड उत्तर प्रदेश रोहित कुमार श्रीवास्तव, ब्रांच हेड अभय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी, ग्राहक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।