Home Uncategorized सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें कार्यकर्ता : दिलीप...

सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें कार्यकर्ता : दिलीप पटेल

0

अंबेडकर नगर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल के सोमवार को जनपद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 161वें किलोमीटर से लेकर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री का फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और पार्टी के जयघोष के बीच जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी।

प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल के साथ जनपद निवासी और नवनियुक्त भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अंकित सिंह चंदेल का भी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। स्वागत के बाद भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें दिलीप पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए दिलीप पटेल ने कहा कि भाजपा संगठन की पहचान केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। सेवा, समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की भावना संगठन के कार्यों का मूल आधार है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग से संपर्क स्थापित करें और सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा पात्र और जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने का आह्वान किया। कहा कि सेवा कार्यों से समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार होता है और संगठन की जनस्वीकार्यता भी मजबूत होती है।

जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा सेवा संकल्प अभियान को पूरी प्रतिबद्धता के साथ जन-जन तक पहुंचाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान की सफलता के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया। संचालन जिला महामंत्री बाबा रामशब्द यादव ने किया।

इस दौरान एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व सांसद रितेश पांडेय, जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा, क्षेत्रीय सदस्य राम किशोर राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमाशंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, संजू देवी, अनीता कमल, जय राम विमल, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा, आनंद वर्मा, डॉ. राणा रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, सुमन पांडेय, पंकज वर्मा, विकास मोदनवाल, विवेक मौर्य, शुभम अग्रहरि, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ. विनोद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, सह अमित सिंह, गिरीश वर्मा, विनय पांडेय, आकाश वर्मा, अंजू पांडेय, अखंड प्रताप वर्मा, शिवपूजन राजभर, उमाशंकर शुक्ला, मनीष मिश्र, संजय सिंह, राजकुमार सेठ, संतोष सिंह बबलू, रामसूरत वर्मा, दशरथ यादव, विजय विश्वकर्मा और जावेद मलिक आदि मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version