Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने समरसता संकल्प अभियान के तहत संत-महंतों से...

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने समरसता संकल्प अभियान के तहत संत-महंतों से लिया आशीर्वाद

0

अयोध्या। संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों ने अयोध्या महानगर के विभिन्न मठों एवं मंदिरों में पहुंचकर संत-महंतों का अभिनंदन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

अभियान के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी तथा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने नेपाली बाबा, रामबल्लभाकुंज के महंत राजकुमार दास, हनुमत निवास की महंत मिथिलेश नंदिनी शरण, महंत अर्जुन दास तथा निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेन्द्र दास से भेंट कर उनका सम्मान किया और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवम शुक्ला मौजूद रहे।



वहीं विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने संत रविदास मंदिर में महंत आचार्य अवधेश दास, मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास, डांडिया मंदिर के महंत गिरीश दास, लक्ष्मण किला के महंत मैथिली शरण तथा झुनकी घाट के महंत करुणाशरण का अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान समाज में समरसता, सद्भाव और संत परंपरा के संरक्षण पर भी चर्चा हुई।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा पर संतों का आशीर्वाद लेकर कार्यकर्ताओं ने समाज में एकता और समरसता को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, अरविन्द सिंह, हरभजन गौड, प्रदीप यादव, रीना द्विवेदी, गरिमा मौर्या, स्वाती सिंह, हेमंत जायसवाल, कपिल देव वर्मा, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न मंदिरों में सम्पर्क किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version