◆ अमृत भारत ट्रेन में किया छात्राओं से वार्ता, बच्चों ने सुनाए कविताएं व संस्मरण
◆ रेलवे स्टेशन पर लगी प्रदर्शनी का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अवलोकन
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या जंक्शन के माडल के सामने कई मिनट तक रेलवे स्टेशन के बारें में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से जानकारी लेते रहे। उन्होंने रेल मंत्री से स्टेशन पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारें में विस्तार से जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव प्रधानमंत्री को लगतार माडल के विभिन्न स्थानों को दिखाकर श्रद्धालुआें को सम्हालने की व्यवस्था का वर्णन करते रहे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व बृजेश पाठक, अयोध्या सांसद लल्लू सिंह भी मौजूद रहे।
