◆ 140 करोड़ जनता से हाथ जोड़कर 22 जनवरी को रामज्योति जलाने की किया प्रार्थना
◆ देश के सभी मंदिरों पर 14 जनवरी मकर संक्रन्ति से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाने की अपील
अयोध्या। एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा सम्बोधन 22 जनवरी राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर केन्दित रहा है। अपने भाषण की समाप्ति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अयोध्या जैसे पवित्र धाम के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मोदी इसलिए गारंटी लेता है क्योंकि उसे पूरा करने के लिए पूरा जीवन खपा देता है। दिन रात एक कर देता है।
