Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 14 जून को, नौ केंद्रों पर होगी कड़ी निगरानी

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 14 जून को, नौ केंद्रों पर होगी कड़ी निगरानी

0

अम्बेडकर नगर। आगामी 14 जून को आयोजित होने वाली प्रवक्ता पुरुष/महिला राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को लोहिया भवन में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देशन में आयोजित बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक तथा सहयोगी अंतरीक्षक मौजूद रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में परीक्षा के लिए कुल नौ केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित नकल से संबंधित किसी भी सामग्री को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। अधिकारियों ने परीक्षा से जुड़े सभी दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने का संकल्प दोहराया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version