Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटा,पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटा,पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, घरेलू हिंसा और धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जगौली गांव निवासी गुंजन यादव ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2024 में नीरज यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर आए दिन मारपीट की जाती थी।

पीड़िता के अनुसार, एक मई 2026 को आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें उसका एक दांत टूट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि शिकायत करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति नीरज यादव समेत शोमावती, सीता और गीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच व आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version