Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दीवार तोड़ कपड़े की दुकान में चोरी, पकड़े गए दो बाल अपचारी

दीवार तोड़ कपड़े की दुकान में चोरी, पकड़े गए दो बाल अपचारी

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। गोलपुर बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में दीवार तोड़कर चोरी करने वाले दो बाल अपचारियों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद करते हुए उन्हें बाल न्यायालय में पेश किया है।

घटना 13 मई की रात की बताई जा रही है। गोलपुर निवासी राज सिंह पुत्र चंडिका प्रसाद रोज की तरह अपनी कपड़े की दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन 14 मई की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। शक होने पर जब उन्होंने छत पर जाकर देखा तो दीवार टूटी हुई मिली।

पीड़ित के अनुसार चोर कैश काउंटर में रखे 1500 रुपये नकद, दो शर्ट, दो पैंट, एक साड़ी और एक सूट उठा ले गए थे। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और जल्द ही दो बाल अपचारियों को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया।

कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। दोनों बाल अपचारियों को बाल न्यायालय में पेश किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version